#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

शब्द का घर पुस्तकें हैं और पुस्तकों का घर है लाईब्रेरी: अतुल शर्मा 

दून लाईब्रेरी में रंगनाथन की जयंती को पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाया 

देहरादून: दून लाईब्रेरी व रिसर्च सैंटर के द्वारा पुस्तकालय दिवस का आयोजन किया गया। डॉ. रंगनाथन की जयंती पर आयोजित की गई। संचालन चन्द्रशेखर तिवारी ने किया, जबकि गोष्ठी की अध्यक्षता एनएस नपच्याल ने की।

विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि हर घर में निजी लाईब्रेरी होनी चाहिए। लेखक होने के नाते शब्द का घर पुस्तकें हैं और पुस्तकों का घर है लाईब्रेरी। नपच्याल ने कहा कि लाईब्रेरी की अपनी एक विशिष्ट पहचान होनी चाहिए। दून लाईब्रेरी में हिमालय से सम्बन्धित अधिक पुस्तकें रखी जा रही हैं, जो सराहनीय कदम है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. आशीष कुमार ने डिजिटल लाईब्रेरी की चुनौती पर चर्चा की। मीनाक्षी कुकरेती ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जय भगवान गोयल ने डॉ. रंगनाथन का परिचय दिया। मेघा विल्सन ने बच्चों की गतिविधियों पर वीडियो दिखाया । कार्यक्रम में  लक्ष्य सिंह महर,  वैदेही भट्ट, सुन्दर सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह महर,  प्रियंका, शगुन,  रेनुका आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button