Newsउत्तराखंडचारधाम यात्राधरोहरधोखाधड़ी

16 नवंबर को रात्रि 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पंच पूजाएं शुरू

गणेश जी के कपाट बंद होने के साथ शुरू हुई पंच पूजाओं की प्रक्रिया, माता लक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान होने का दिया जाएगा आमंत्रण

देहरादून: बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ। भू-वैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए मंगलवार, 16 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत धाम में पंच पूजाओं का आयोजन शुरू हो गया है। गुरुवार को भगवान श्री गणेश जी के कपाट बंद किए जाने के साथ ही भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया।

पंच पूजाओं के क्रम में शुक्रवार को आदि केदारेश्वर मंदिर एवं आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। इसके बाद शनिवार, 14 नवंबर को खड्ग पुस्तक बंद की जाएगी। इसी दिन से बदरीनाथ मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन भी शीतकाल के लिए बंद हो जाएगा।

वहीं, रविवार को माता लक्ष्मी को शीतकाल के लिए भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया जाएगा। धार्मिक परंपराओं के अनुसार इस प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद सोमवार, 16 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर भगवान श्रीहरि नारायण के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

पंच पूजाओं का संपादन बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी डॉ. रवीन्द्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी एवं डॉ. अमित बंदोलिया द्वारा किया जाएगा।

कपाट बंद होने के साथ ही भगवान बदरीविशाल की शीतकालीन पूजा-अर्चना की परंपराएं शुरू होंगी। इस दौरान श्रद्धालु शीतकालीन गद्दीस्थलों पर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button