#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरपुस्तक समीक्षासरोकारसाक्षात्कारसाहित्य

पवन शर्मा की पुस्तक ‘दस्तक देते रहना’ ने दी सबके दिल पर दस्तक 

-पुस्तक परिचर्चा एवं लेखक से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून: वरिष्ठ साहित्यकार गीतकार डॉ. शिवमोहन सिंह के देहरादून निवास पर शनिवार को “पुस्तक परिचर्चा एवं लेखक से मिलिए कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। परिचर्चा के केंद्र में रहे सुप्रसिद्ध कवि पवन शर्मा तथा उनकी पुस्तक “दस्तक देते रहना” ( माहिया संग्रह)। लगभग डेढ़ घंटे तक पुस्तक पर साहित्य मनीषियों द्वारा चर्चा हुई तथा लेखक से प्रश्न पूछे गए, जिसका पवन शर्मा ने बहुत कुशलता पूर्वक समाधान परक उत्तर प्रस्तुत किया। परिचर्चा में प्रतिभाग करने वाले साहित्य मनीषी रहे डॉ. शिवमोहन सिंह, डॉ. भारती मिश्रा, कृष्ण दत्त शर्मा,  अर्चना झा सरित, नीरू गुप्ता, शोभा पाराशर, संजय प्रधान, सतेंद्र शर्मा तरंग, हरीश रवि, आनंद सिंह आनंद शामिल थे। मेजबान निर्मला सिंह ने सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button