#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरसरोकारसंस्कृति

इस बार वृहद होगा उत्तरायणी मेला, सात जनवरी से होगा शुरू

हल्द्वानी : पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर की बुधवार को मंच के प्रांगण में हुई आमसभा में इस बार आगामी जनवरी में उत्तरायणी मेले को वृहत तौर पर मनाए जाने और उसे भव्यता प्रदान करने पर सहमति बनी। इस बार उत्तरायणी मेला 7 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा।
मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तरायणी मेले के आयोजन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए आसपास के इलाकों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले को विविधता से जोड़ना भी आज की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक लोग मेले के आयोजन से जुड़ें।
उत्थान मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने कार्यकारिणी के विस्तार के लिए आजीवन सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में कार्यकारिणी के लिए अधिकतम 1,100 ( ग्यारह सौ ) आजीवन सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। इन आजीवन सदस्यों द्वारा ही मंच की नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। चुनाव की पूरी प्रक्रिया तय करने और आजीवन सदस्य बनाने के लिए लक्ष्मण सिंह लमगड़िया को संयोजक बनाया गया है। बैठक में उपस्थित लगभग 30 लोगों ने आजीवन सदस्यता शुल्क जमा किया।
बैठक में हेमन्त सिंह बगड़वाल, शोभा बिष्ट, दर्जा धारी नवीन वर्मा, डॉ. केदार पलड़िया, जगमोहन रौतेला, मोहन पाठक, प्रताप सिंह चौहान, हरीश मेहता, गोपाल सिंह, पृथ्वीपाल सिंह रावत, एनबी गुणवंत, सुभाष पांडे, देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू, पुष्पा संभल, देवेंद्र सिंह तौलिया, त्रिलोक बनोली, भुवन जोशी, महेंद्र सिंह, जगमोहन बगड़वाल, श्याम सिंह नेगी, गोविंद सिंह बगड़वाल, भुवन तिवारी, माधो सिंह देउपा, जेएस बिष्ट, प्रकाश जोशी, नरेश भट्ट, बीसी तिवारी, ऋतिक आर्य, मुकेश शर्मा, हर्ष सिंह जलाल, कमल किशोर, नीरज बगड़वाल, अब्बलचंद, शैलेंद्र सिंह दानू, संजय वर्मा, महेंद्र सिंह तड़ागी, भूपेंद्र सिंह पांगती, राजेंद्र कांडपाल, ललित सिंह बिष्ट, सुशील भट्ट, मनोज खुल्बे, नितिन खुल्बे, आरसी जोशी, एनडी तिवारी, जीवन पंत, पंकज सुयाल, रमेश चंद जोशी, धर्म सिंह बिष्ट, भुवन सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह भाकुनी आदि अनेक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button