#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना

हिमाचल की बस देहरादून के क्वानू में खाई में गिरी, 4 की मौत, कई घायल

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पांवटा जा रही थी, हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई

देहरादून : देहरादून जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की एक बस खाई में गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही एचआरटीसी की ये बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस उत्तराखंड में खाई में गिरी: इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। ये हादसा आज मंगलवार सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 लोग सवार थे।

प्रथम दृष्टया पास देते समय हुआ हादसा: हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC की जो बस खाई में गिरी है उसका नंबर एचपी 66 ए 2588 है। बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन करके दी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण किसी दूसरे वाहन को पास देते समय होना बताया जा रहा है। पास देते समय ड्राइवर ने बस को सड़क के ज्यादा बाहर काट दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस ड्राइवर का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है।

बस चालक समेत 4 लोगों की मौत की पुष्टि:

यास्मीन बेगम पत्नी नेक मोहम्मद, ग्राम क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश (उम्र 46 वर्ष)

रिचा पत्नी बिरेंद्र, ग्राम विजमल नेरवा, हिमाचल प्रदेश (उम्र 30 वर्ष)

धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश

दिनेश कुमार पुत्र श्री मोहन सिंह ग्राम चोपाल, शिमला हिमाचल प्रदेश (उम्र 54 वर्ष)-बस चालक

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button