#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

राजधानी में कांग्रेस का प्रदर्शन सोमवार को, कई रूट रहेंगे डाइवर्ट, खबर देखकर ही घर से निकलें 

देहरादून: सोमवार को कांग्रेस तमाम मुद्दों को लेकर राजभवन कूच करने जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गया है। कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दून पुलिस ने रुट डाइवर्जन प्लान तैयार किया है, जिसे सोमवार को लागू किया जाएगा।

कांग्रेस रैली के हिसाब से डायवर्ट होगा रूट

रैली के परेड ग्राउंड से प्रस्थान करने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले ट्रैफिक को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जायेगा। साथ ही लैंसडाउन चौक और बुद्वा चौक से आवश्कता के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा।

रैली के कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले ट्रैफिक को तनेजा आप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जायेगा।

ग्लोब चौक से ओरियंट जाने वाले ट्रैफिक का पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जायेगा।

साथ ही घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को दर्शन लाल चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

रैली के ओरियंट चौक पास करने पर ग्लोब चौक से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जायेगा।

घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को दर्शन लाल चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की ओर भेजा जायेगा।

रैली के पीछे कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा।

रैली के बहल चौक पास करने पर राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर चलाया जायेगा।

एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा। ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

रैली के दिलाराम चौक पास करने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को पथरियापीर और नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

रैली के राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

रैली के दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास रोड से आने वाले ट्रैफिक को पथिरियापीर से नेशविला रोड के लिए डायवर्ट किया जायेगा।

रैली के दौरान असुविधा से बचने के लिए राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड का समय 11 से रैली समाप्ति तक प्रयोग करने से बचें।

 

ऐसी होगी पार्किंग की व्यवस्था: पार्किंग के लिए गुरू नानक ग्राउंड रेसकोर्स में बड़ी बसों को खड़ा किया जाएगा। रेंजर्स ग्राउंड में सिटी बसें पार्क होंगी। साथ ही रैली में नियुक्त सभी पुलिस बल के वाहन भी यहीं पार्क होंगे। खेल मैदान परेड ग्राउंड रैली में प्रतिभागियों के छोटे वाहनों के लिए होगा। स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग परेड ग्राउंड वीआईपी वाहनों की पार्किंग के लिए होगा।

डाइवर्जन और बैरियर प्वाईंट: दिलाराम चौक,एनेक्सी तिराहा,काली दास तिराहा,ओरियंट चौक,पेसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक और वाटिका तिराहा।

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने कहा प्रदर्शन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। आम जनता को दिक्कतें न हो जिसके लिए ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button