#uttarakhand newsउत्तराखंडपर्सनालिटीपुरस्कार/सम्मानमुशायरा/कवि सम्मेलनसाहित्य

नारी समाज की आधारशिला: डॉ. गीता खन्ना 

- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन का भव्य आयोजन एवं सम्मान समारोह

देहरादून: हृदयांगन साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन के पावन अवसर पर महिला सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने महिलाओं को शिक्षा, विज्ञान और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि “नारी समाज की आधारशिला है और उसके सशक्त होने से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।” उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिक्षा, उद्यमिता एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना, नारी सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की प्रेरणा देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  अर्चना झा ‘सरित’ की मधुर वाणी वंदना से कार्यक्रम का मंगलारंभ हुआ। तत्पश्चात संस्था की उत्तराखण्ड प्रभारी अध्यक्ष कविता बिष्ट ‘नेह’ द्वारा मंच का अत्यंत कुशल एवं गरिमापूर्ण संचालन किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. पूजा पोखरियाल (डायरेक्टर, सनराइज एकेडमी), मंजू श्रीवास्तव (सृजन अध्यक्ष), डॉ. रमा गोयल (हर्षल संस्था अध्यक्ष), डॉ. नीता कुकरेती (वरिष्ठ साहित्यकार), मोनिका शर्मा (प्रबंधक, सनराइज एकेडमी), डॉ. इंद्राणी पाँधी (डायरेक्टर, हिमाचल टाइम्स), विजया बिष्ट (लायंस क्लब अध्यक्ष) तथा डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी (हृदयांगन अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वरिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत ‘श्री’, शिव मोहन सिंह, सतीश बंसल, जी. के. पिपिल, दर्द गढ़वाली, महेंद्र प्रकाशी, रोहित कोचगवे, सतेंद्र शर्मा, अरुण भट्ट,  संजय प्रधान, रविन्द्र सेठ, नरेंद्र शर्मा एवं सुभाष वर्मा ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं की तालियां बटोरी।

कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन संस्था की उत्तराखण्ड प्रभारी अध्यक्ष कविता बिष्ट ‘नेह’ द्वारा अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। अंत में सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं आमंत्रित जनों के प्रति संस्था की ओर से हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, प्रेरणा और सामाजिक जागरूकता का एक सशक्त उदाहरण बनकर उपस्थित जनसमूह के लिए अविस्मरणीय रहा। कार्यक्रम में महिमा श्री, संगीता वर्मानी, डॉ. भारती मिश्रा, निशा अतुल्य, उषा रेणु, स्वाति मौल ‘श्री’,  उर्मिला राममूर्ति तथा निकी पुष्कर सहित अनेक साहित्यकारों एवं सांस्कृतिक कर्मियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही साहित्यानुरागियों में महिन्दर कौर (मोना जी) वरिष्ठ नागरिक तथा अंजलि अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। हृदयांगन साहित्यिक संस्था समूह के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव आ. विधु भूषण त्रिवेदी ने लाइव माध्यम से उपस्थित होकर आशीर्वचन देकर कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button