#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना

मोहब्बेवाला में हुआ हादसा, कार पर पलटा ट्रक, चालक समेत चार की मौत 

देहरादून:  देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास बुधवार शाम एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। यूरिया से भरे कट्टों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार एक परिवार के तीन सदस्यों और चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, एसडीआरएफ समेत कई बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कार बुरी तरह पिचक जाने के कारण उसमें फंसे लोगों के शव निकालने के लिए वाहन को कटर से काटा गया।

बच्चे को सुरक्षित निकाला परिवार सहारनपुर का रहने वाला है, इनका घर देहरादून में भी है। सभी सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, एसडीआरएफ समेत कई बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कार बुरी तरह पिचक जाने के कारण उसमें फंसे लोगों के शव निकालने के लिए वाहन को कटर से काटा गया।

हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। मौके पर भारी भीड़ जुटने से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

पुलिस यातायात सुचारू कराने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। मोहब्बेवाला क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना को अब तक के सबसे भीषण सड़क हादसों में से एक बताया जा रहा है। वाहन से यूरिया से भरे कट्टे निकाले गए। क्रेन भी ट्रक को हिला नहीं पा रही थी। सड़क के दोनों और कई किलोमीटर तक जाम लग गया। एक लेन एक्सप्रेसवे पर डाट काली मंदिर तक पहुंच चुकी थी।

 

यह लोग थे वाहन में सवार

1. मिश्रेष कपूर 38 वर्ष – मृतक

2. ⁠निशा आनंद कपूर 38 वर्ष (पत्नी)- मृतक

3. किरण कपूर 63 वर्ष (मां) – मृतक

4. नीरज (चालक) – मृतक

5. माहेर कपूर 6 वर्ष (पुत्र) – घायल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button