#uttarakhand newsउत्तराखंडजनसमस्या/परेशानीस्वास्थ्य

शर्मनाक: आठ किमी पैदल चलकर वृद्ध मरीज को सड़क तक पहुंचाया 

सरकार के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दांवों की खुली पोल 

चमोली/देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले के दूरस्थ पिनाऊं गांव में सड़क सुविधा न होने का दर्द एक बार फिर सामने आया है। गांव के 68 वर्षीय केशर सिंह दानू की अचानक तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को उन्हें स्ट्रेचर के सहारे करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर घेस सड़क तक पहुंचाना पड़ा। वहां से निजी वाहन की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेजर देव सिंह दानू के गांव पिनाऊं में आज भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं। बीमार लोगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए आज भी ग्रामीणों को डंडी और स्ट्रेचर का सहारा लेना पड़ता है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2015-16 में स्वीकृत 23 किलोमीटर लंबी धुराधारकोट-वांक-पिनाऊं सड़क का निर्माण 10 साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इस सड़क को लेकर अलग-अलग समय पर दो मुख्यमंत्रियों द्वारा घोषणाएं भी की गई थीं, लेकिन गांव तक सड़क अब तक नहीं पहुंची।

बीडीसी सदस्य प्रदीप दानू ने बताया कि गांव के मुकेश सिंह, महिपाल सिंह, कुंदन सिंह, लखपत सिंह, लक्ष्मण सिंह और रमेश सिंह समेत कई ग्रामीणों ने मिलकर बीमार केशर सिंह को स्ट्रेचर से आठ किलोमीटर पैदल रास्ता तय कर सड़क तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सड़क न होने से ग्रामीणों को हर आपात स्थिति में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button