नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, दून के डीएम सविन बंसल को हटाया
आईएएस आनंद स्वरूप को कमिश्नर गढ़वाल मंडल और आईएएस आशीष चौहान डीएम दून और सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून की भी जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड की नौकरशाही में शुक्रवार देर रात बड़ा फेरबदल हुआ। सरकार ने एक साथ कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी। देर रात जारी दो ट्रांसफर लिस्ट के बाद सचिवालय से लेकर जिलों तक अफसरशाही में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
आईएएस डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को मिला उच्च शिक्षा विभाग, आईएएस डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा विभाग हटाया गया, आईएएस डॉ. विनय शंकर पांडे से आयुक्त गढ़वाल मंडल का प्रभार हटाया गया, सचिव नागरिक उद्यान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा जी जिम्मेदारी दी गई, आईएएस सबीन बंसल को जिला अधिकारी देहरादून से हटाकर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई।आईएएस सोनिका से आयुक्त कर महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी हटाई गई।
आईएएस आनंद स्वरूप को कमिश्नर गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी दी गई, आईएएस आशीष चौहान से निदेशक खेल युवा कल्याण हटाकर , जिला अधिकारी देहरादून एवं सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई। आईएएस मनोज गोयल से मिशन निदेशक एनएचएम हटाया गया, आईएएस संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण की जिम्मेदारी मिली,आईएएस अभिषेक रुहेला को निदेशक पीएमजीएसवाई की जिम्मेदारी मिली।
आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी मिली। आईएएस आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाया गया। आईएएस नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की मिली जिम्मेदारी, आईएएस संदीप तिवारी को मिशन निदेशक एनएचएम और एमडी जीएमवीएन की मिली जिम्मेदारी। आईएएस दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण की मिली जिम्मेदारी। आईएएस प्रतीक जैन को आयुक्त कर, महानिरीक्षक निबंधन की मिली जिम्मेदारी। आईएएस अपूर्वा पांडे को जिला अधिकारी बागेश्वर बनाया गया। आईएएस आकांक्षा कोड़े को जिला अधिकारी बागेश्वर से हटाकर महानिदेशक विद्यालय शिक्षा और निदेशक कर्मचारी बीमा योजना की जिम्मेदारी दी गई।आईएएस प्रवीण कुमार से अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी हटाई गई। पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की मिली जिम्मेदारी। पीसीसी इला गिरी को निदेशक दुग्ध विकास, निदेशक महिला डेयरी की जिम्मेदारी मिली।
पीसीएस सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग दिया गया। पीसीएस महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग की मिली जिम्मेदारी। पीसीएस सुनील सिंह (सचिवालय सेवा संघ) को अपर सचिव गृह विभाग दिया गया। पीसीएस फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी पौड़ी बनाया गया। पीसीएस अनिल गबरियाल को महाप्रबंधक परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई। पीसीएस जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार दिया गया। पीसीएस योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया
पीसीएस प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत की जिम्मेदारी मिली।



