#uttarakhand newsउत्तराखंडचर्चा मेंस्वास्थ्य

दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस बिष्ट ने दिया इस्तीफा 

देहरादून : राजधानी देहरादून के स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है। खबर ये है कि दून मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है। इसे स्वीकार भी कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी एमएस और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फिजिशियन डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट ने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है, जबकि सूत्रों कहना है कि अस्पताल में पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, जिसमें आयुष्मान योजना से जुड़े मामलों और हाल ही में सामने आए मैस संबंधी अनियमितताओं की जांच भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो डॉ. बिष्ट के इस्तीफे के पीछे आपसी खींचतान को भी माना जा रहा है। बहरहाल इस्तीफे की पुष्टि दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने की है। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व इस्तीफा भेजा गया था, जिसको स्वीकार कर लिया गया है। अब बड़े सवाल ये उठ रहे हैं कि राजधानी के सबसे बड़े सरकार अस्पताल में जब अधिकारियों में तालमेल की कमी नजर आएगी तो प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों का क्या आलम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button