#uttarakhand newsउत्तराखंडकर्मचारी संगठनकाम की खबर

श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक हितों की सुरक्षा पर जोर

-बीमा निगम कर्मचारी संघ का दो दिवसीय मंडलीय सम्मेलन शुरू, कॉमरेड जसवीर सिंह हलधर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्मेलन 

देहरादून : ऑल इंडिया एलआईसी एम्प्लॉइज फेडरेशन से संबद्ध इंश्योरेंस कॉरपोरेशन एम्प्लॉइज यूनियन : देहरादून मंडल का दो दिवसीय मंडलीय सम्मेलन रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में शुरू हुआ। कॉमरेड जसवीर सिंह हलधर की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं, बीमा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका, श्रमिक अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार की सुरक्षा तथा देश में लागू किए जा रहे नए श्रम कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में मंडलीय संगठन के चुनाव भी संपन्न हुए।

इस मौके पर ऑल इंडिया एलआईसी एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड राजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में श्रमिक वर्ग के सामने रोजगार की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, न्यूनतम मजदूरी तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। सम्मेलन में चार श्रम संहिताओं वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता, 2020 के वर्तमान प्रभाव और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि सरकार इन श्रम संहिताओं को श्रम कानूनों के सरलीकरण, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक बरक्षा और कार्यस्थल की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सुधार के रूप में प्रस्तुत कर रही है। वहीं – यूनियनों ने रोजगार की सुरक्षा, सामूहिक सौदेबाजी, हड़ताल के अधिकार, श्रम निरीक्षण तथा बजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न चिंताएं व्यक्त च सार्थक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया गया और श्रमिक हितों की रक्षा पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि रोजगार के बदलते स्वरूप के अनुरूप सामाजिक सुरक्षा का प्रभावी विस्तार आवश्यक है। साथ ही पेंशन, ग्रेच्युटी तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को श्रमिकों की आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

का. रमेश भट्ट ने सम्मेलन में एलआईसी के अतिरिक्त अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की। अन्य वक्ताओं ने कहा कि एलआईसी देश की वित्तीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था है और इसका योगदान केवल बीमा व्यवसाय तक सीमित नहीं है। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, कर्मचारियों की सेवा शर्तों एवं सामाजिक सुरक्षा की रक्षा करने बीमा क्षेत्र में आम जनता के हितों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

सम्मेलन में संगठन की पिछली गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न म विचार विमर्श किया गया। आगामी समय में कर्मचारियों के अधिकारों, बेहतर सेवा शर्तों, सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र की मजबूती से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

कॉमरेड जसवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने संकल्प व्यक्त किया।

सम्मेलन का समापन कर्मचारियों की एकता संगठन की मजबूती तथा श्रमिक हितों की रक्षा के साथ हुआ।

 

———————

 

कॉ. जसवीर सिंह हलधर अध्यक्ष और कुलश्रेष्ठ महासचिव निर्वाचित

 

मंडलीय अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया, जिसमें कामरेड एन.पी.सिंह को मुख्य संरक्षक, कॉ. जसवीर सिंह हलधर को अध्यक्ष, कॉ. सतीश राज को कार्यकारी अध्यक्ष, कॉ. गंगाशरण, कॉ. अनंत डबराल कॉ. प्रदीप यादव को उपाध्यक्ष, कॉ. किशोर कुलश्रेष्ठ को महासचिव, कॉ. प्रदीप थपलियाल को उप महासचिव, कॉ. श्रीचंद कपसूरी, कॉ. संदीप सिंह नेगी, कॉ. नवदीप शर्मा को संयुक्त सचिव, रजनी मनचंदा को कोषाध्यक्ष जबकि अनिल शर्मा, मनोज कुमार और अजय गुप्ता को आयोजन सचिव चुना गया।

इसके अलावा, कॉ. उर्मिला बहुगुणा, अंजू रानी, अजय आनंद, पी.पी.ढोंढियाल, अनिल झिल्डियाल, संजय गुप्ता, सुरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार और आर.सी.पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button