#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना
जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, बचाव कार्य शुरू
बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा था हेलीकॉप्टर, पायलट समेत छह लोग थे सवार
देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश हो गया है।

चमोली जिले में जोशीमठ (और चाय गांव / हाथी पहाड़) के पास यह हादसा हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 6 लोग सवार थे। इलाके में भारी बर्फबारी और बेहद खराब मौसम के चलते यह हादसा हुआ। हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2:15 बजे बद्रीनाथ से भरी थी, जिसके बाद जोशीमठ के पास इसका संपर्क टूट गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की पुष्टि की है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, SDRF और सेना की टीमों द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



