#uttarakhand newsउत्तराखंडशोक/श्रद्धांजलि

उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू-कश्मीर में बलिदान 

चमोली निवासी आनरेरी कैप्टन विश्वनाथ प्रताप का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

देहरादून: जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा के दौरान 11 गढ़वाल राइफल्स के बहादुर जवान विश्वनाथ प्रताप का हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया है। चमोली निवासी विश्वनाथ प्रताप आनरेरी कैप्टन थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने देवपुरम कालोनी तुनवाला, देहरादून में अपना घर बनाया था। शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर देवपुरम पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही 11 गढ़वाल राइफल के कई जवान और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे।

भारतीय सेना और देश के लिए यह एक अत्यंत अपूरणीय क्षति है। माँ भारती की रक्षा में तैनात इस वीर सैनिक ने अपनी कर्तव्यपरायणता और अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंतिम सांस तक देश की सेवा की। इस दुखद समाचार से उनके परिवार, क्षेत्र और पूरी रेजिमेंट में शोक की लहर व्याप्त है।

देश के इस वीर सपूत की शहादत और सर्वोच्च सेवा को शत-शत नमन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोक संतप्त परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button