अंकिता भंडारी मामले में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
आडियो क्लिप वायरल कर दुष्यंत गौतम की छवि खराब करने का था आरोप
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम उजागर करने के मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। राठौर के खिलाफ डालनवाला जाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें दुष्यंत गौतम की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था।

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर व उर्मिला सोनावर पर हरिद्वार के झबरेडा, बाहदराबाद व देहरादून के नेहरू कॉलोनी सहित डालनवाला में यह कह कर मुकदमा दर्ज किया गया था कि उनके द्वारा दुष्यन्त गौतम की छवि खराब करने के लिए फेसबुक सहित सोशियल मीडिया में वीडियों व ऑडिओ वाइरल किया जा रहा है। जिस वजह से उनकी छवि धूमिल हो रही है। दर्ज मुकदमें में कहा गया है कि इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। इसी सिलसिले में राठौर को रविवार को डालनवाला पुलिस ने उनके ज्वालापुर स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया गया।



