#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरधार्मिक

आज दोपहर दो बजे निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, रूट रहेगा डायवर्ट 

ईसी रोड पर यातायात रहेगा बंद

देहरादून:अगर आप कल यानी 26 जून को किसी काम से या नौकरी पेशा की वजह से बाहर निकल रहे हैं, तो रूट प्लान देखकर ही निकलें। नहीं तो आपकी फजीहत हो सकती है। क्योंकि, मुहर्रम या मोहर्रम जुलूस को लेकर दून पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है, ताकि, आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

दरअसल, 26 जून यानी शुक्रवार को देहरादून शहर में दोपहर 2 बजे से मुहर्रम पर जुलूस निकाली जाएगी। इस दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में इन रूटों पर डायवर्जन प्लान देखकर ही सफर करें। इसके लिए अहम मार्गों पर जुलूस निकलने के दौरान रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

 

रूट डायवर्ट

जुलूस के ईसी रोड से प्रस्थान करने पर ईसी रोड की ओर कोई ट्रैफिक नहीं आएगा। यूकेलिप्टस चौक, बेनी बाजार, सर्वे चौक से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

जुलूस के सर्वे चौक पास करने पर ईसी रोड का यातायात सामान्य किया जाएगा। सर्वे चौक से परेड ग्राउंड की ओर कोई यातायात नहीं भेजा जाएगा। यातायात क्रॉस रोड से बुद्धा चौक होते हुए जाएगा।

परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कॉन्वेंट तिराहा, लैंसडाउन चौक की ओर मुहर्रम का जुलूस जाएगा। इस दौरान जुलूस के मद्देनजर कोई भी यातायात नहीं भेजा जाएगा। यातायात सर्वे चौक की ओर भेजा जाएगा।

जुलूस लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक जाने पर सर्वे चौक का यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। लैंसडाउन और दर्शनलाल चौक की ओर कोई यातायात नहीं भेजा जाएगा।

दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, इनामुल्ला बिंल्डिंग की ओर जुलूस जाने पर उसके पीछे कोई यातायात नहीं भेजा जाएगा। यातायात दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून चौक, द्रोण होटल कट की ओर भेजा जाएगा।

इनामुल्ला बिल्डिंग पर जुलूस समाप्त होने पर पूरी तरह से यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

…………………

सिटी बस रूट डायवर्ट

जुलूस के सर्वे चौक पहुंचने से पहले 3, 5, 8, 2 नंबर विक्रम, प्रेमनगर और कैंट से आने वाले विक्रमों को डायवर्ट किया जाएगा।

3 नंबर विक्रम रेसकोर्स चौक से वापस होकर रेसकोर्स पीएनबी तिराहे से आराघर टी-जंक्शन जाएंगे।

5 और 8 नंबर विक्रम रेलवे गेट से वापस जाएंगे।

2 नंबर विक्रम, सिटी बस व व्यावसायिक वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस जाएंगे।

प्रेमनगर और कैंट से आने वाले विक्रम बिंदाल पुल से वापस जाएंगे।

“देहरादून की सभी जनता से अपील है कि यातायात पुलिस की ओर से दिए गए डायवर्ट रूटों का इस्तेमाल करें। साथ ही पुलिस का सहयोग करें।” -प्रमोद कुमार, एसपी सिटी, देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button