#uttarakhand newsउत्तराखंडपुस्तक लोकार्पणमुशायरा/कवि सम्मेलन

शुभम साहित्यिक संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन 

बरेली : शुभम मैमोरियल साहित्यिक सामाजिक जनकल्याण समिति की अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने अपने बेटे स्मृति शेष शुभम की जयंती पर कवि सम्मेलन, मुशायरे तथा सम्मान समारोह का आयोजन ख़ुश लोक अस्पताल के खुशहाली सभागार में मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया।
मुख्य अतिथि रहे मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी के भाई एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना जी। विशिष्ट अतिथि रहे वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ धीर व वरिष्ठ कवि शिव कुमार चंदन जी ( रामपुर)।
संचालन मशहूर शायर राज शुक्ल ग़ज़लराज ने किया,। माँ शारदे की वंदना संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह ने की। कार्यक्रम में कवि शिव नाथ सिंह शिव (रायबरेली) तथा कवयित्री किरण सिंह (गाज़ियाबाद) को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। पत्रिका में बरेली सहित अन्य शहरों के कवि शायरों की रचनाओं को प्रकाशित किया गया है।
कार्यक्रम में तीस से अधिक कवि शायरों ने अपनी रचनाओं से सभागार में उपस्थित सभी को भाव विभोर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button