#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना

सीएम धामी पहुंचे पीपलकोटी, टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण 

पीपलकोटी: खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।

——————-

चमोली टनल हादसा: नौ मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में अब तक नौ मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 मजदूर घायल हुए हैं। हादसे के बाद टनल में फंसे 3 मजदूर अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

हादसे के समय टनल के भीतर कुल 28 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक टनल के अंदर मलबा और पानी आने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 6 मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई मजदूर टनल के भीतर फंस गए।

रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक नौ मजदूरों के शव टनल से बाहर निकाले जा चुके हैं। वहीं 3 मजदूरों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य बचाव दलों की टीमें टनल के भीतर लगातार अभियान चला रही हैं।

हादसे में घायल 12 मजदूरों में से एक का इलाज पीपलकोटी स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि 11 घायलों को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लापता मजदूरों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। फिलहाल तीन मजदूरों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button