भाजपा सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे
चमोली के पीपलकोटी टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे थे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, तोता घाटी में गाड़ी पर गिर गया पत्थर
चमोली: पीपलकोटी टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर पत्थर गिरा है, जिसमें अनिल बलूनी बाल-बाल बच गए, जबकि, गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के पास हुआ।
चमोली के पीपलकोटी टीएचडीसी टनल हादसे का जायजा लेने के लिए मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद भी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी देहरादून से अपनी गाड़ी से निकल पड़े, तो वहीं तोता घाटी के पास उनका वाहन पत्थरों की चपेट में आ गया। जिससे वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, हादसे के दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलोनी बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि यह वाहन उन्होंने चमोली जाने के लिए हायर की थी। उसी वाहन में सवार होकर चमोली के पीपलकोटी जा रहे थे। तभी रास्ते में पत्थर आ गिरा गनीमत रही कि पत्थर वाहन के ऊपर नहीं गिरे. जिससे बड़ा हादसा टल गया।



