#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किए जाएंगे 14 पुलिसकर्मी 

शनिवार को परेड ग्राउंड पर होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, सीएम धामी सुबह 10 बजे फहराएंगे तिरंगा, पुलिस कर्मियों को भी करेंगे सम्मानित

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को मुख्य समारोह परेड ग्राउंड पर होगा। इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तिरंगा फहराएंगे, वहीं उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान करेंगे।

इनमें 8 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा के आधार पर तथा 6 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किया जाएगा।

” मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” (सेवा के आधार पर)

1. नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/एसटीएफ उत्तराखण्ड।
2. रेवाधर मठपाल अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल।
3. भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखण्ड।
4. त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चमोली।
5. मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
6. गिरीधर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
7.  मोहम्मद यासीन, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
8.  दिनेश चन्द्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।

विशिष्ट कार्य हेतु “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक”

1. स्वर्गीय  मनोज मनराल, निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून (मरणोपरान्त)।
2. स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल (मरणोपरान्त)।
3.  सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड।
4.  नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार।
5.  शान्तनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून।
6.  मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना।

सीएम धामी ने चयनित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों का सम्मान है तथा इससे समस्त पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button