#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार के रास्ते की बड़ी बाधा हुई दूर

देहरादून: पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार के रास्ते की बड़ी बाधा दूर हो गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाले राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (SEIAA) ने आज इस परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति दे दी। यह निर्णय राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन समिति (SCEIA) की संस्तुति पर लिया गया। समिति ने 7 अक्टूबर और 3 नवंबर 2026 को इस प्रस्ताव का परीक्षण किया था।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति का स्वागत करते हुए कहा की पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम है। 3,000 मीटर के रनवे पर बड़े विमान उतर सकेंगे। इससे पर्यटन, उद्योग और रोज़गार को नई गति मिलेगी, और आपदा के समय राहत कार्यों में भी मदद मिलेगी। इस विस्तार में किसी परिवार को विस्थापित नहीं करना पड़ेगा। पर्यावरण से जुड़ी सभी शर्तों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। हम केंद्र सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ मिलकर इस कार्य को तय समय में पूरा कराएंगे।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने ऊधमसिंह नगर ज़िले के पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार का प्रस्ताव दिया है। इसमें रनवे, टर्मिनल भवन, एप्रन, टैक्सीवे और इनसे जुड़े ढांचों का विस्तार शामिल है। ईआईए अधिसूचना, 2006 के तहत यह परियोजना श्रेणी बी-1, मद 7(a) (हवाई अड्डे) में आती है। इसकी अनुमानित लागत ₹375.33 करोड़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button