#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

उत्तराखंड में ऑरेंज बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टियां घोषित, पौड़ी में 19 अगस्त को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद रहेंगे

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में बारिश का सितम जारी है। लगातार बारिश से पर्वतीय जिलों की सड़कें भूस्खलन, बोल्डर और मलबा गिरने से बाधित हो रहे हैं‌ जबकि मैदानी इलाकों की सड़कें पानी से लबालब हो रही हैं। दूसरी तरफ, नदी-नालों का जल स्तर चेतावनी रेखा का आसपास बह रहा है। इसी क्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 19 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है‌ ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश भी जारी हो रहे हैं।

जनपद पौड़ी गढ़वाल में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 19 अगस्त बुधवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि, बुधवार, 19 अगस्त, 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि संभावित भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा नदी-नालों एवं गदेरों में तेज जलप्रवाह की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button