#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना

पौड़ी के महरगांव में दो मंजिला मकान ढहा, तीन की मौत 

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बाधित हुई है। वहीं पौड़ी के महरगांव में बारिश के बीच बड़ी घटना घटी। बारिश के कारण 18 अगस्त की सुबह एक दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में परिवार के चार लोग दब गए। ग्रामीणों की तत्परता से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम ने एक दो साल के बच्चे और 46 वर्षीय व्यक्ति और 70 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है।

पौड़ी गढ़वाल में लगातार बारिश के बीच कई इलाकों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। महरगांव में बारिश से मकान ढहने की घटना में मलबे में चार लोगों के दबे होने की प्रारंभिक सूचना मिली। घटना सुबह 7:45 बजे की है। सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। देर शाम तक सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम ने 2 वर्षीय रुद्राक्ष पुत्र नवीन सिंह और 46 वर्षीय धीरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह का शव बरामद किया। 70 वर्षीय मथुरा देवी का भी शव मिल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button