#uttarakhand newsउत्तराखंडराजनीतिराजनीतिक दल

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां पूर्ण, होगा मंथन

हल्द्वानी: आगामी में 9 और 10 सितंबर को हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होने जा रही है। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण बैठकों को संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को विंटेज ग्रीन कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया।

9 और 10 सितंबर को हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित: बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में हुई रैली के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। दरअसल, 9 और 10 सितंबर को हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है, जिसको लेकर तैयारियां भी तेज होने लगी है।

महेंद्र भट्ट ने किया विंटेज ग्रीन कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन: प्रदेश कार्यसमिति में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खुद मौजूद रहेंगे। ऐसे में सवाल सिर्फ संगठन की बैठक का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सियासी दिशा और बीजेपी की आगामी रणनीति का भी है। कार्यक्रम की तैयारियों के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विंटेज ग्रीन कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button