#uttarakhand newsउत्तराखंडराजनीतिराजनीतिक दल
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल
देहरादून: देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।
नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी उपस्थित उपस्थित रहे।
बता दें कि उन्होंने कुछ दिन पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। वह लंबे समय तक भाजपा में रहे। उन्होंने भाजपा छोड़ने की वजह पार्टी में खुद को सम्मान नहीं मिलना बताया था।



