सड़क हादसे में बाल-बाल बचे जनकवि डॉ. अतुल शर्मा

देहरादून: जनकवि डॉ. अतुल शर्मा रविवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बाल बच गए। दरअसल एक तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में वह सड़क से लगती नाली में गिर पड़े, जिससे उनके घुटने से ऊपर पैर के लिगेमेंट फट गए और काफी सूजन आ गई। उन्हें तत्काल सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
यह एक्सीडेंट वाणी विहार में तब हुआ, जब जनकवि डॉ. अतुल शर्मा किसी कार्यक्रम के लिए घर जा रहे थे। वे सड़क के किनारे-किनारे चल रहे थे। तभी एक तेज़ रफ़्तार गाड़ी उनके बगल से निकली। खुद को शीघ्रता से बचने के लिये वे पीछे हटे। तभी उनका पैर नाली मे चला गया और वह बहुत ज़ोर से सड़क पर औंधे गिर गए। उनके पैर में खासी चोट लग गई।
इसके बाद उन्हें उनकी बड़ी बहनें सीएमआई अस्पताल ले गयीं। डॉ. महेश कुड़ियाल व अन्य डाक्टरों ने उपचार के बाद घर में आराम और सिकाई करने की सलाह के बाद घर भेज दिया। पूर्व पार्षद गणेश डंगवाल भी जनकवि के साथ थे।



