उत्तराखंडराजनीतिक दललोकसभा चुनाव

लोकसभा की 5 सीटों के लिए भाजपा से 55 दावेदार

देहरादून: बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज संपन्न हुई। बैठक में यह तय किया गया की पांच लोकसभा सीटों के लिए जितने भी दावेदारों ने दावेदारी पेश की है उन सभी के नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास भेजे जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कुल 55 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। जिनमें से सभी सांसदों सहित अन्य कद्दावर नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पांचों सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा अनिल बलूनी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। पार्टी के

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने गढ़वाल सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। सबसे ज्यादा टिहरी लोकसभा सीट से 18 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है, जिसमें मौजूदा सांसद भी हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

 

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button