राजनीतिराजनीतिक दललोकसभा चुनावहरियाणा

हरियाणा के सीएम खट्टर का इस्तीफा, लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं

चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री के लिए नायब सैनी और संजय भाटिया के नाम की चर्चा है। खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बीते सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई थी।  बैठक से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के वरिष्ठ नेता नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राज्य में दोनों सहयोगी दलों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की थी।

हरियाणा में भाजपा नेताओं का एक गुट इस गठबंधन का विरोध कर रहा था। बता दें कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। जजपा ने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के साथ गठबंधन किया था। पर इस लोकसभा चुनाव में जजपा को भारतीय जनता पार्टी से कोई भी लोकसभा सीटों पर जगह नहीं मिली और ये गठबंधन आज टूट गया है। जिसके चलते हरियाणा क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button