
हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कई ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में दुनिया बेहद कम जानती है. ऐसी ही एक रहस्यमयी चीज है वहां की हुंजा घाटी। इसे कुछ लोग पाकिस्तान का स्वर्ग भी कहते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है और सबसे बड़ी बात कि ये महिलाएं 80 साल की उम्र में भी जवान दिखती हैं। इससे भी खास बात ये है कि यहां कि महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि ये 60 साल की उम्र तक मां बन सकती हैं। चलिए आपको इस जगह और यहां की महिलाओं के बारे में और जानकारी देते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स और कई खबरें 1984 की एक घटना का जिक्र करती हैं। बात लंदन के हिथ्रो एयरपोर्ट की है। अब्दुल मोबट नामक एक यात्री की सुरक्षा जांच के समय अधिकारियों ने देखा कि उसकी पैदाइश का साल 1832 लिखा हुआ है। पहली नजर में तो उन्हें यह कोई त्रुटि मालूम पड़ी लेकिन अच्छे से जांच पड़ताल के बाद उन्हें पता चला कि उनके सामने खड़े अब्दुल की उम्र 152 साल है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। अब्दुल पाकिस्तान के हुंजा समुदाय से संबंध रखते थे।
किसी को नहीं हुआ कैंसर
पाकिस्तान के काराकोरम पहाड़ी क्षेत्र की हुंजा घाटी में रहने वाले लोगों को हुन्जकूटस या हुंजा कहा जाता है। कई जगह पर इनके लिए ‘बुरुशो’ शब्द का इस्तेमाल भी किया गया है। इनकी आबादी तो ज्यादा नहीं है लेकिन इन्हें दुनिया के सबसे लंबी उम्र वाले, सबसे स्वस्थ और सबसे खुशहाल समुदाय के रूप में जाना जाता है। दावा किया जाता है कि आज तक इस समुदाय के किसी भी शख्स को कैंसर नहीं हुआ। कहा जाता है कि हुंजा महिलाएं 65 साल की उम्र में भी बच्चे पैदा कर सकती हैं।
लंबी उम्र के पीछे चमत्कार नहीं
हुंजा समुदाय की लंबी उम्र के पीछे कोई वरदान या चमत्कार नहीं है। अपने खान-पान और रहन-सहन की वजह से यहां के लोग काफी स्वस्थ रहते हैं और लंबा जीवन जीते हैं। ये लोग बड़ी मात्रा में अखरोट और खुबानी का सेवन करते हैं जिस वजह से इन्हें कैंसर का खतरा नहीं है।
70 साल तक दिखते हैं जवान
खबरों के अनुसार हुंजा समुदाय के लोग साल में 2 से 3 महीने खाना नहीं खाते बल्कि सिर्फ जूस पीते हैं। ये लोग लंबी वॉक करते हैं और आमतौर पर खाने में फल, कच्ची सब्जियां, मेवे, दूध और अंडे का सेवन करते हैं। यही वजह है कि ये लोग 70 साल तक जवान दिखते हैं।
हुंजा घाटी को पृथ्वी पर स्वर्ग के रूप में जाना जाता है और यह हुंजा पीक, राकापोशी, घेंटा सार और लेडीफिंगर पीक सहित कई ऊंची चोटियों से घिरी हुई है। यह घाटी कई खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के साथ आती है जो सभी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हैं, इन मुख्य आकर्षणों में अल्टिट किला और बाल्टिट किला शामिल हैं।