#uttarakhand newsउत्तराखंड

घर से गायब व्यापारी गोपाल डुडेजा की सकुशल वापसी 

श्रीनगर: विगत 28 तारीख की शाम से लापता शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान ‘एकदाम’ के मालिक गोपाल डुडेजा जी 6 दिनों के लंबे इंतजार के बाद सकुशल वापस मिल गए हैं। उनके अचानक गायब हो जाने से उनका परिवार और पूरा बाजार गहरी चिंता में डूबा हुआ था, लेकिन अब उनकी सुरक्षित वापसी से हर तरफ खुशी का माहौल है।

इस समय श्रीनगर में व्यापार संघ के चुनावों की भारी सरगर्मी चल रही है। इसके बावजूद, बाजार के चौराहों और दुकानों पर चुनावी राजनीति से कहीं ज्यादा चर्चा गोपाल जी के सरल व्यवहार, उनके प्रति लोगों के जुड़ाव और उनके सुरक्षित लौटने को लेकर हो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button