#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना

देवप्रयाग के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत

चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग पूजा के लिए जा रहा था परिवार, पाली के पास खाई में गिरी कार

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या HR-68 C1242 में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। वाहन देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में सत्येश्वरी देवी (72), निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, चमोली और वाहन चालक अनिल (33), निवासी किमोली पारतोली, चमोली की मौत हो गई।

दुर्घटना में घायल उत्तम सिंह (33), निवासी लाडोली, रुद्रप्रयाग, टीशा रावत (18) और सुनीता देवी (45), निवासी ग्राम बीना, रुद्रप्रयाग को पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि परिवार चंडीगढ़ से पूजा के लिए रुद्रप्रयाग जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर मोर्चा संभाला। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button