उत्तराखंडकर्मचारी संगठन
नगर निगम में बवाल, विधायक ने की निगम आयुक्त से बदसलूकी
नगर निगम कर्मचारियों ने की हड़ताल, विधायक से माफी मांगने की मांग

देहरादून: नगर निगम में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। बताया गया कि विधायक सल्ट जीना किसी फ़ाइल के सिलसिले में नगर निगम आये थे। इस दौरान उनकी कमिश्नर गौरव कुमार से बहस हो गई।
मामला इतना बड़ा की कर्मचारियों ने कमिश्नर के समर्थन में नगर निगम में हड़ताल कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक माफी नहीं मांगेंगे तब तक कामकाज बंद रहेगा।