#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरचारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा के खिलाफ नकारात्मक माहौल न बनाएं: धामी 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड की आर्थिकी का आधार है, इसलिए नकारात्मक माहौल बनाकर यात्रा का विरोध न करें बल्कि व्यवस्था में सहयोग कर यात्रियों को प्रोत्साहन प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन का ध्यान चारधाम यात्रा की ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि कुछ लोग रील बनाकर चारधाम यात्रा को राजनीति की भेंट चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यात्रा को लेकर नकारात्मकता का माहौल बनाने वाले लोगों से कहा कि सरकार का विरोध हो सकता है, बीकेटीसी का विरोध हो सकता है, लेकिन पवित्र चारधाम यात्रा का विरोध न करें। श्री केदारनाथ धाम तो महादेव का स्थल है, सरकार यात्रा को हर तरह से सकुशल सम्पन्न कराने का प्रयास कर रही है। चारधाम यात्रा हमारी सामूहिक आस्था की कठिन यात्रा है।

मुख्यमंत्री ने रसोई गैस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में स्पष्ट किया प्रदेश में गैस की किल्लत नहीं है, इस बारे में उनकी एक दिन पहले ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मुलाकात हुई है। पश्चिम एशिया में जारी संकट केवल भारत के लिए ही चुनौती नहीं है बल्कि पूरी दुनिया इससे प्रभावित है। लेकिन हमारे पास प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व है, जिनके कुशल नेतृत्व में दुनिया पर छाए युद्ध के बादल के बीच भारत में उत्सव मनाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना के समय भी दुनिया ने भारत को लेकर ऐसी ही आशंका व्यक्त की थी कि भारत इस महामारी से नहीं संभल पाएगा। लेकिन बाद में भारत ने न सिर्फ महामारी पर सबसे पहले अंकुश प्राप्त किया, बल्कि 100 से अधिक देशों को वैक्सीन भेजकर उन्हें भी इस संकट से बाहर निकालने का काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button