उत्तराखंडदुर्घटनापरिवहन विभागपुलिस-प्रशासन

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा में समाया टैम्पो ट्रैवल्स, 13 की मौत

-नोएडा से घूमने आए थे पर्यटक, रुद्रप्रयाग के पास रैतोली में शनिवार को हुआ हादसा, मुख्यमंत्री धामी ने हादसे की जांच के दिए आदेश, गृहमंत्री ने भी जताया दुख 

रुद्रप्रयाग: उत्तर प्रदेश के नोएडा से घूमने आए पर्यटकों का वाहन शनिवार दोपहर बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए हैं। मौके पर रूद्रप्रयाग व श्रीनगर पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए रूद्रप्रयाग के डीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोएडा से 23 लोगों का दल घूमने के लिए आया था। शनिवार सुबह ये यात्री टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर गुजर रहे थे, तभी रुद्रप्रयाग शहर से कुछ दूर रैतोली नमक स्थान पर अनियंत्रित होकर वाहन सड़क से कई मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिर गया। टेंपो ट्रेवलर को नदी में गिरते देख हाईवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और नजदीक ही रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे श्रमिकों ने  तत्काल पुलिस और आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों व शवों को निकालने का कार्य शुरू किया। शुरुआती सूचनाओं में 8 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। हालांकि, अपुष्ट सूचनाओं में यह संख्या ज्यादा बताई जा रही है। वहीं, 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करके एम्स ऋषिकेश लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया है।

सड़क हादसे में मृतकों के परिवार को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

देहरादून: रुद्रप्रयाग सड़क हादसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर दी है. केंद्र ने रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में मारे गये लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान कर दिया है. घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की घोषणा के बाद सीएम धामी ने केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया है। सीएम धामी रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायलों के मिलने के लिए एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना हो गये हैं।

—————————

मृतकों की सूची
1-स्मृति शर्मा, उम्र 28 वर्ष, पुत्री राजेश कुमार, डी-1, मुर्धवा हाईटेक कालोनी, रेणुकूट, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
2- मोहिनी पांडे, उम्र 27 वर्ष, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
3- करन सिंह
4- निकिता भट्ट, खटीमा, उत्तराखंड
5- गुरुकीरत सिंह
6- आकांक्षा
7- स्मृति त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश
8- अंजली श्रीवास्तव
9- निकेत सुनील शर्मा
10- बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड
(नोट: अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी।)

——————————

एयरलिफ्ट किए मरीज
1-धर्मेंद्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहनराम, उम्र 25 उत्तर प्रदेश
2- सौनिक, उम्र 24
3- आदित्य, उम्र 25
4- छवि
5- अभिषेक
—————–
रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज
1- वंदना शर्मा, उम्र 30, ब्लाक ए, नोएडा, उत्तर प्रदेश
2- महिमा त्रिपाठी, उम्र 23, उत्तर प्रदेश
3- शुभम सिंह, उम्र 27, सेक्टर 51, नोएडा, उत्तर प्रदेश
4- नमिता शर्मा, उम्र 30, उत्तर प्रदेश
5- लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22
6- अमित पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश
7- शशांक बिष्ट, पुत्र नरेंद्र बिष्ट, हल्द्वानी, उत्तराखंड

——————–

 

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे एम्स, हरसंभव उपचार के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाम को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर वहां भर्ती गंभीर रूप से घायल पांच पर्यटकों का हाल जाना और चिकित्सकों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा  की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सा दल में चिकित्सा के लिए सभी साधन अपनाने और राज्य की तरफ से किसी भी आपात स्थिति में सहयोग और संसाधन मुहैया कराने की बात कही।

——————

नींद की झपकी ने ली जान

रुद्रप्रयाग जिले में हुआ हादसा यात्रियों और उनके परिजनों को जिंदगीभर का दर्द दे गया। वाहन गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए यात्री चीखते रहे। दरअसल ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button