#uttarakhand newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपुस्तक लोकार्पणमुशायरा/कवि सम्मेलनसाहित्य

ग्वालियर की कवयित्री अमिता गुप्ता एवं उनके पति स्व. राम नरेश गुप्ता सावन के ग़ज़ल संग्रहों का हुआ विमोचन

बरेली में शुभम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने गीत-गजलों से समां बांधा 

बरेली : शुभम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में खुशहाली सभागार में किया गया।

इस अवसर पर गोला गोकर्णनाथ से आए कवि भगवती प्रसाद मिश्र बेधड़क मुख्य अतिथि जबकि राजेश गौड़, रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष तथा प्रख्यात गीतकार कमल सक्सेना तथा समाज सेवी सुरेंद्र अग्रवाल लाला विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन किया संस्था सचिव मशहूर शायर राज शुक्ल ग़ज़लराज ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे की वंदना से हुई, जो संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या जी ने की। इस अवसर पर कवि, शायरों और कवयित्रियों ने विभिन्न रसो की कविताओं, ग़ज़लों से समां बांधा, उनमें अवजीत अवि, एस के कपूर श्रीहंस जी, हास्य कवि उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, नीतू गोयल, विनीता सिंह सिसोदिया, डाक्टर अखिलेश कुमार गुप्ता,राम कुमार कोली, शायर अम्न बरेलवी,अली कामरान, डी पी शर्मा निराला जी ,रितेश साहनी आदि शामिल थे।
इस अवसर पर ग्वालियर की कवयित्री अमिता गुप्ता एवं उनके पति स्मृति शेष राम नरेश गुप्ता सावन के ग़ज़ल संग्रहों का विमोचन किया गया। यह दोनों पति-पत्नी मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल के शिष्य हैं। दोनों ग़ज़ल संग्रहों का प्रकाशन साहित्य त्रिवेणी पत्रिका के संपादक डॉ.  कुँअर वीर सिंह मार्तंड तथा गजेंद्र सिंह नहाटा दोनों कोलकाता निवासी के सहयोग से संपन्न हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button