#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, कार्यकर्ता घायल 

देहरादून: राजधानी देहरादून में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल ग्राउंड में कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर लोहे का कटर गिर गया। इस हादसे में अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अभी उनकी हालात गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई शुक्रवार को उत्तराखंड आ रहे हैं। राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी बड़ी संख्या में छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेता सुबह से ही बन्नू स्कूल ग्राउंड डटे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता अमर मेहता के साथ हादसा हो गया।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि आयोजन स्थल बन्नू स्कूल ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही थी। कार्यक्रम को लेकर क्रेन के माध्यम से वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं, लेकिन तभी कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर लोहे का कटर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है‌ डॉक्टर उन्हें सीपीआर दे रहे हैं। अमर मेहता पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। अमर मेहता निरंजनपुर के रहने वाले हैं, जो समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button