#uttarakhand newsउत्तराखंडकार्रवाईक्राइम
देहरादून लाया जा रहा था 700 किलो नकली पनीर जब्त
देहरादून की शादियों के सीज़न के लिए ले जाया जा रहा था हानिकारक पनीर, पुलिस ने कराया नष्ट

देहरादून: मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 700 किलो संदिग्ध पनीर को ज़ब्त किया, जिसे देहरादून में शादी-समारोहों के लिए सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि यह पनीर बिना नंबर प्लेट वाले वाहन से, बिना किसी बिल और फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट के परिवहन किया जा रहा था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर की जांच की, जिसमें प्रथमदृष्टया पनीर को मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने स्वास्थ्य जोखिम को देखते हुए पूरे 700 किलो पनीर को नियमों के अनुसार दफ्न कर नष्ट कर दिया। पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई प्रचलित है।



