#uttarakhand newsउत्तराखंडकार्रवाईक्राइम

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में निलंबित बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार 

चमोली: बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी और चोरी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले के मुख्य आरोपी व बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गोपेश्वर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
मामले में गत दो जुलाई को बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जांच में आशंका जताई गई कि दान पेटियों से निकाली गई नकदी और अन्य कीमती वस्तुओं को निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना हटाया गया। इसके बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की शिकायत पर बदरीनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में प्रमोद नौटियाल कथित रूप से संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, फुटेज में वह 500 और 100 ररुपये के नोटों की गड्डियां, सोने-चांदी के सिक्के, शालिग्राम शिला और चढ़ावे के लिफाफे छिपाते या ले जाते हुए नजर आया। पुलिस का दावा है कि वह गिनती कक्ष और अपने कार्यालय के बीच कई बार आता-जाता दिखाई दिया, जिससे चोरी के बाद सामान अपने कार्यालय में रखने की आशंका जताई गई है।
दूसरी तरफ, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन और दर्ज एफआईआर को नैनीताल हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने मंदिर समिति से जवाब मांगा है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 16 जुलाई को निर्धारित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button