
देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। मैदानी इलाकों में भीकोहरे का असर दिख रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना जताई है। 14 और 15 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। नीती घाटी में तो ठंड के कारण झरने तक जम गए हैं।
उत्तराखंड में मंगलवार देर रात से मौसम ने करवट बदली है। उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी के गंगोत्री व यमुनोत्री वेली में जमकर बर्फबारी हुई है। केदारनाथ व बद्रीनाथ में तो पारा काफी नीचे पहुंच गया है। जिससे वहां रह रहे लोगों के लिए काम करना भी मुश्किल हो गया है।
दिन रात सभी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके अलावा मुनस्यारी इलाके में भी बर्फबारी की सूचना है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक जबरदस्त ठंड बढ़ने लगी है। बर्फ वाले इलाकों में किसानों के चेहरे तो खिले हैं लेकिन ठंड से परेशानी बढ़ गई है। किसानों को अच्छी वर्षा का इंतजार है।
यदि समय से वर्षा हो जाती है तो रवि की फसल के लिए यह बारिश उपयोगी साबित होगी। बर्फ से हिमालयी रेंज के पहाड़ों पर सफेद चादर सी दिखने लगी है। मै
दानी इलाके के लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास होने लगा है।देहरादून में लगातार तापमान में गिरावट हो रहा है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ठंड बढ़ते देख अलाव के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
इस बीच मौसम विभाग ने अगले आज और कल दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना जताई है। पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में पाला पड़ेगा। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में सुबह के समय कोहरा होने से परेशानी हो सकती है।