उत्तराखंडकानूनचर्चा मेंटीका-टिप्पणीपुलिस-प्रशासनभ्रष्टाचारराजनीतिराजनीतिक दलविधानसभा सत्र

500 करोड़ में सरकार गिराने के आरोपों की होगी जांच: धामी

- निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने गुप्ता बंधुओं पर लगाया है आरोप, सदन में फैलाई सनसनी

भराड़ीसैंण (गैरसैंण): गैरसैंण में मानसून सत्र खत्म होने के बाद प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साउथ अफ्रीका वाले गुप्ता बंधुओं पर 500 करोड़ खर्च कर उनकी सरकार गिराने के आरोप की छानबीन की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में इतना बड़ा भवन विधान भवन बनाया गया है इसे साल भर खाली रखना ठीक नहीं। लिहाजा यहां ग्रीष्मकालीन राजधानी में विधानसभा सत्र लंबा चले इसकी कोशिश की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा ने सदन में उनकी सरकार गिराने के लिए गुप्ता बंधुओं पर 500 करोड़ रूपये खर्च करने का जो आरोप लगाया, उसका जवाब सदन में दिया गया है। विधायक शर्मा के आरोप की छानबीन की जाएगी। सरकार की एजेंसियों को इसकी जांच में लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button