उत्तराखंडपुलिस-प्रशासनराजनीतिराजनीतिक दल
कांग्रेस के चार बैंक खाते सीज, आयकर विभाग ने जारी किया 210 करोड़ का वसूली नोटिस

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमें कल जानकारी मिली कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के भी खाते सीज कर दिए गए हैं।
पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमें कल जानकारी मिली कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के भी खाते सीज कर दिए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है. चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।