भाजपा के राज में उत्तराखंड में बहु बेटियां व बहनें सुरक्षित नहीं
महिला अपराध में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले पायदान में, हरिद्वार महिला मोर्चा नेत्री के कुकर्मों की हो विस्तृत जांच, कांग्रेस अब राज्य भर में भाजपाई दुराचारियों से बेटी बचाओ अभियान चलाएगी: सूर्यकांत धस्माना

देहरादून : पिछले तीन वर्षों में भाजपा सरकार के राज में जिस तेजी से महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार हत्या के मामले बड़े हैं महिला अपराधों के मामले में उत्तराखंड देश के हिमालई राज्यों में पहले पायदान पर आ गया है और जिस प्रकार से महिलाओं। के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या करने वालों को सत्ताधारी भाजपा का संरक्षण मिल रहा है कोई आश्चर्य नहीं उत्तराखंड देश में पहले पायदान पर जल्दी आ जाएगा यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। श्री धस्माना ने कहा कि एक के बाद एक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से महिलाओं के खिलाफ अपराध में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों सरकार के दायित्वधारियों के नाम सामने आ रहे हैं उसके चलते अब कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाकायदा एक अभियान चलाएगी जिसका नाम होगा “भाजपाई दुराचारियों से बेटी बचाओ अभियान” l श्री धस्माना ने कहा कि हरिद्वार में विगत चार जून को सामने आए भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष के कारनामे से भाजपा का चाल चरित्र चेहरा साफ साफ उजागर हो गया। उन्होंने कहा कि एक सगी मां जो अपनी १३ वर्षीय बेटी के साथ स्वयं।अपने पुरुष मित्रों से दुराचार करवा सकती है तो कल्पना की जा सकती है कि वो महिला सत्ता व पैसे के लिए क्या क्या करती व करवाती रही होगी। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य में अलग अलग क्षेत्रों में घटित प्रमुख हिंसा बलात्कार व हत्या के मामलों में भाजपा के अनेक प्रमुख पदाधिकारी संलिप्त रहे जिसमें बलात्कार व हत्या के गंभीर मामले हैं। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश व देश में सनसनी फैलाने वाले अंकिता भंडारी काण्ड में आरोपी जिसे अब उम्रकैद की सजा हो गई है।उसका सारा परिवार आरएसएस व भाजपा का पदाधिकारी व राज्य सरकार में दायित्वधारियों रहा। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट में नाबालिग दलित युवती से बलात्कार में भाजपा नेता प्रमोद सिंह बिष्ट, रुद्रपुर में नाबालिग छात्रा से बलात्कार मुख्य आरोपी नरेंद्र गंगवार, बहादराबाद दलित युवती का बलात्कार व हत्या मुख्य आरोपी अमित सैनी ,लाल कुआं नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार मुख्य आरोपी भाजपा नेता दुग्ध सहकारी संघ अध्यक्ष मुकेश बोहरा, अल्मोड़ा में नाबालिग लड़की से छेड़ छाड़ मामला मुख्य आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष भागवत सिंह बोहरा, रुद्रपुर में नाबालिग लड़की व उसकी मां से। छेड़ छाड़ मुख्य आरोपी भाजपा पार्षद शिव कुमार ये कुछ मामले हैं जिनसे आज पूरे प्रदेश की मातृशक्ति में भय भी है और आक्रोश भी। श्री धस्माना ने कहा कि उपरोक्त सभी मामलों में भाजपा का रवैया इन महिला विरोधी अपराधियों को बचाने का रहा। श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा राज में बहु बेटियां व माता बहनें सुरक्षित नहीं हैं।
श्री धस्माना ने कहा कि आज राज्य भर में महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर गई है और हरिद्वार प्रकरण से तो पूरे प्रदेश की मातृशक्ति हतप्रभ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस महिला नेत्री के संबंध भाजपा के जिले से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से बहुत निकट के रहे हैं इसलिए इस की गहन जांच होनी चाहिए कि इसके द्वारा इस कुकर्म के अलावा और कौन कौन से अपराध किए गए हैं।
श्री धस्माना ने कहा कि अब कांग्रेस प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक व्यापक अभियान चलाएगी जिसका नाम होगा “भाजपा के दुराचारी नेताओं से बेटी बचाओ” और इस अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद व सभी विधानसभा क्षेत्रों व ब्लॉकों में भाजपा के नेताओं की इन करतूतों का भंडाफोड़ किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह, प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल उपस्थित रहे।