धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटे हजारों युवा
नई दिल्ली: काक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर शनिवार को जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में देशभर के युवा जुटे और नीट परीक्षा लीक होने के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की। इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक ने भी हिस्सा लिय। वक्ताओं ने साफ कहा कि आज का प्रदर्शन तो केवल ट्रेलर है और वह शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक मानने वाले नहीं हैं। हालांकि इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन के बाद देर शाम अपने घर को रवाना हो ग, इसलिए कहा नहीं जा सकता कि यह प्रदर्शन कितना कामयाब रहा। केंद्र सरकार की तरफ से भी फिलहाल सीजेपी की मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।

इससे पहले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से नई दिल्ली पहुंच, जहां उन्हें पुलिस ने जानकारी दी कि जंतर-मंतर में होने वाले प्रदर्शन को अनुमति दे दी गई है। इसके बाद अभिजीत जंतर-मंतर पहुंचे और वहां आए युवकों को संबोधित किय। उन्होंने कहा कि उनकी मां डर रही थी कि अगर वह भारत आएग, तो उसे जेल में डाल देंगे। मां का डर जाते भी था। “इस देश में जो भी बच्चा, स्टूडेंट, युवा… राजनीति के ऊपर और इस सरकार के ख़िलाफ़ बोलेगा तो उसकी मां को डर लगता है कि मेरे बेटे को कहीं ये अंदर न डाल दें। कब तक हम ऐसे डर में जिएंगे, एक बार इनको बता दो कि इनकी डर की राजनीति से हम अब नहीं डरने वाले हैं। अभिजीत दीपके ने इसके बाद “नहीं डरेंगे नहीं डरेंगे, तुम्हारी राजनीति से नहीं डरेंगे, धर्म की राजनीति बंद करो, हिंदू-मुसलमान की राजनीति बंद करो” जैसे नारे लगाए।

अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पर कहा, “पिछले 5, 10 दिन से लोग मुझसे सवाल कर रहे थे कि सोशल मीडिया पर पेज चलाकर क्या होगा। उन लोगों को कैमरा घुमाकर ये दिखा दीजिए कि जंतर मंतर पर कितने कॉकरोच घर से बाहर निकल कर आएं हैं।”
उन्होंने दावा किया, “महज़ एक-दो दिन में हमारे साथ लाखों स्टूडेंट्स होंगे। ये कॉकरोच जनता पार्टी कोई प्लान की हुई पार्टी नहीं है। ये हर एक स्टूडेंट की आवाज़ है, जो सरकार से नाराज़ है।”
उन्होंने कहा, “10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू-मुसलमान की राजनीति में फँसा कर रखा, इससे किसे फ़ायदा हुआ? क्या हिंदू-मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिलीं?”
कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही है। सीजेपी ने समर्थकों से कहा है कि ‘आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है।



