उत्तराखंडकाम की खबर
श्रमिकों के बच्चों के लिए 168 पालन केंद्र बने
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उदघाटन, श्रम विभाग को कंप्यूटर भी किए वितरित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालन केंद्रों का उदघाटन किया। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए ट्रैक सूट, जूते एवं खाद्य सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रम विभाग एवं कर्मचारी राज्य योजना कार्यालयों को सीएसआर मद से 60 कंप्यूटर का वितरण भी किया।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और उनकी सामाजिक स्थिति भी सशक्त हो रही है।