अन्यउत्तराखंड

बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना मंजूरी पर जश्न

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

शब्द क्रांति लाइव ब्यूरो, हल्द्वानी: भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रातप बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। जमरानी बांध को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का धन्यवाद भी अदा किया गया कि उन सभी की प्रयासों से जमरानी बांध का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा लंबे समय से लाखों लोगों को पेयजल व सिंचाई के संकट को दूर करने वाली बहु प्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली है काठगोदाम से 10 किलोमीटर अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध 130.6 मीटर की ऊंचाई पर निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से डेढ़ लाख हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होना है साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिलियन यूनिट जल विद्युत उत्पादन का प्रावधान है, 90-10 के अनुपात में सबपरियोजना बनने मे शाहर्ष स्वीकृति दी गयी।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट जी,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट जी,जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली जी,जिला महामंत्री नवीन भट्ट जी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला जी,जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष लाखन सिंह निगलतिया जी,जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी जिला मंत्री बहादुर नगदली, विजय बिष्ट, दिनेश आर्य, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हरबोला जी,भुवन भट्ट, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, प्रताप रैकवाल, कमलेश जोशी, गीता जोशी, राशि जैन, बॉबी आर्या, विशु शर्मा, रोहित श्रीवास्तव सहित सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

———————–

जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी मिलने का स्वागत

जमरानी बांध निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक नवीन वर्मा ने कहा कि जमरानी बांध के निर्माण हेतु आज केंद्रीय परियोजना घोषित करते हुए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वित्तीय मंजूरी मिलने का स्वागत किया है साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बांध निर्माण का अवरोध अब समाप्त होता प्रतीत हो रहा है। सन 1975 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री केसी पंत एवं के एल राव ने जमरानी बांध निर्माण हेतु पहल की थी। वित्तीय मंजूरी मिलने पर बांध निर्माण का द्वितीय चरण प्रारंभ हो गया था जिसमें फीडर कैनाल बननी शुरू हो गई थी काठगोदाम से गूलरभोज तक फीडर कैनल बनाने में सन् 1980 तक लगभग 27 करोड़ रूपया इस मद में खर्च किया गया। जमरानी बांध निर्माण संघर्ष समिति ने सन् 1991से 2009 तक कई बड़े आन्दोलन किए लेकिन जमरानी बांध निर्माण का कार्य राजनीति के भेंट चढ़ता रहा। सन् 2009 में संघर्ष समिति ने एक जनहित याचिका माननीय उच्च न्यायालय में लगाई जिसमें जनता के पैसों का दुरुपयोग करते हुए जमरानी बांध के द्वितीय चरण की फील्डर कैनालों को बनाने में करोड़ों रुपया लगा दिया गया बाद में इन इन कैनालों में बड़े-बड़े पेड़ उग गए थे। वर्तमान में केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री एवं नैनीताल के सांसद अजय भट्ट के अथक प्रयासों यह उपलब्धि हासिल हुई है इसके लिए समिति अजय भट्ट का आभार व्यक्त करती है। संघर्ष समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एन सी तिवारी एवं मोहन सिंह बोरा ने जमरानी बात निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति मिलने का स्वागत करते हुए कहा कि अब हमें बांध बनने की आशा जगी है। समिति सदस्य राम सिंह , लक्ष्मण सिंह रजवार,गोविंद सिंह बोरा, राहुल छिमवाल, हेमंत पाठक आदि ने भी केन्द्रीय वित्त मंजूरी का स्वागत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button