हंगामे के बीच नौ विधेयक पास, विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से शुरू हुआ विधानसभा का मॉनसून सत्र दूसरे दिन 20 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा मॉनसून सत्र का दूसरा दिन भी पहले दिन की तरह की हंगामेदार रहा। विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा। इसी बीच सरकार की ओर से 9 विधेयक और 5,315.89 करोड़ का अनुपूरक बजट पास करवा लिया गया।
ये सभी 9 विधेयक हुए पास
उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश श्री बद्रीनाथ तथा केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939) (संशोधन) अध्यादेश 2025.
उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक 2025.
समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) अध्यादेश 2025.
उत्तराखंड पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश 2025.
उत्तराखंड ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत (स्थान और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली 2025.
उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक.
उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025.
उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधायक 2025.
उत्तराखंड साक्षी संरक्षण (नीरसन) विधायक।
———————————-
बुधवार को भी नहीं हो पाया प्रश्नकाल
सदन की कार्यवाही पर कांग्रेस का धरना भारी। नेता प्रतिपक्ष लगातार खड़े होकर अपने माइक पर लगातार कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। 12 बजे फिर शुरू हुई सदन की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित, आज भी प्रश्न काल नहीं हो पाया।
———————————-
विपक्ष ने सदन को होटल बना दिया है: सुबोध उनियाल
गैरसैंण में विपक्ष के रातभर चले धरने पर संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिक्रिया दी है। संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विपक्ष ने सदन को होटल बना दिया है। उन्होंने कहा कि मनाने का प्रयास हुआ है, लेकिन विपक्ष हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष तैयार है, लेकिन विपक्ष के पास विजन नहीं है, मुद्दे नहीं हैं इसलिए वह भागने का काम कर रहा है।
————————
पहले दिन कब-कब स्थगित हुई सदन की कार्यवाही
– 11. 7 बजे 11. 20 बजे तक
– 11.20 बजे से 11. 30 बजे तक
– 11. 30 बजे से 11. 50 बजे तक
-11.50 बजे से 12.00 बजे तक
– 1.25 बजे से 3.00 बजे तक
– 3.25 बजे से 4.00 बजे तक
– 4.08 बजे से बुधवार सुबह 11 बजे तक