#uttarakhand newsउत्तराखंडपुरस्कार/सम्मानसाहित्य

डॉ. उषा झा रेणु जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय कादंबरी अलंकरण से विभूषित

महाकाव्य/काव्य श्रेणी में उषा की पुस्तक मन का पलाश वन का चयन कर स्व. हेमलता द्विवेदी सम्मान से किया गया पुरस्कृत 

देहरादून/जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील संस्था ” कादम्बरी” का अखिल भारतीय साहित्यकार/ पत्रकार सम्मान समारोह शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया , जिसमें वरिष्ठ कवयित्री डॉ. उषा झा रेणु समेत देश भर के 127 साहित्यकारों और पत्रकारों को कादम्बरी अलंकरण से विभूषित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि अनेक विश्विद्यालयों में कुलपति रह चुके प्रयागराज से डॉ. कृष्ण बिहारी पाण्डे और अध्यक्षता आचार्य भगवत दुबे ने की।
मुझे यह सम्मान वरिष्ठ कवि और संस्था अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे और आचार्य ओम नीरव जी के द्वारा शॉल, माला, प्रतीक चिह्न , सम्मान पत्र और नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में कादंबरी की स्मारिका 2025,आचार्य भगवत दुबे द्वारा रचित पुस्तक “रामकथा”,सभी साहित्यकारों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में छंदाचार्य ओम नीरव, गीत ऋषि श्रेष्ट साहित्यकार विजय बागरी, डॉ.  कैलाश नाथ मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार विजय तिवारी ‘किसलय’, मीना भट्ट (पूर्व जिला न्यायाधीश) आदि मौजूद थे। राजेश पाठक प्रवीण ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button