#uttarakhand newsउत्तराखंडशोक/श्रद्धांजलि

रुद्रप्रयाग का एक और लाल शहीद

रुद्रप्रयाग:  वतन की सेवा करते हुए सीआरपीएफ के जवान गजेंद्र कुमार वीरगति को प्राप्त हो गए। गजेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचाकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान गजेंद्र कुमार, निवासी जखनियाला ब्लॉक जखोली, रुद्रप्रयाग का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक निवास पटियालाधार लाया गया। पार्थिव शरीर को असिस्टेंट कमांडेंट धर्मेंद्र ध्यानी के नेतृत्व में उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया।

वीर जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। जिसने भी शहीद जवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए, उसकी आंखें नम हो गईं।

गजेंद्र कुमार ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान सदैव देशवासियों और क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button