#uttarakhand newsउत्तराखंडकार्रवाईक्राइम
खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा

देहरादून: हरिद्वार में गुरुवार को विजिलेंस टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सह अभियुक्त मुकेश प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर ने खंड शिक्षा अधिकारी लिए 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी।
अभियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर ने पीड़ित से पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार की मान्यता का औपबंधिक प्रमाणपत्र( नवीनीकरण प्रमाण पत्र) जारी करने के एवज में 20 हजार रूपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर टीम ने आज अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर की पत्नी देहरादून में सीओ हैं।



