#uttarakhand newsउत्तराखंडक्राइम

सनसनी: महिला का शव मिला, नशे से मौत की आशंका 

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। चूना भट्ठा के पास एक महिला का शव मिला है। चूना भट्ठा के पुराने खंडहर के अंदर महिला का जो शव मिला है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। महिला के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि महिला शादी से पहले से ही नशे की लती थी।

 महिला का शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मृत महिला की शिनाख्त कर ली है। ये घटना देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र की है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे: पुलिस का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। महिला का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में दशहत का माहौल है। एसपी सिटी के साथ ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। महिला की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला की उम्र 28 साल: महिला का शव जहां मिला है वो इलाका देहात पुलिस के अंतर्गत आता है। मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल पहुंचे। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 28 साल है। महिला नशे की आदी बताई जाती है।

महिला ने लव मैरिज की थी: डालनवाला सूरज बस्ती निवासी भागीरथ रावत ने बताया कि 28 वर्षीय युवती की तीन साल पहले लव मैरिज एक शख्स के साथ हुई थी। शादी से पहले दोनों नशा करते थे. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और शादी हो गई। महिला शिवानी का दो साल बेटा है। अभी भी महिला नशे की लत में थी।

 

नशे की लती बताई जा रही महिला: परिजन कई बार महिला को हरिद्वार नशा मुक्ति केंद्र भेज चुके थे। इसके बावजूद उसकी नशे की आदत नहीं छूटी। महिला का पति भी नशे का लती है। वर्तमान में गाजियाबाद के एक नशा मुक्ति केंद्र में उसका इलाज चल रहा है।

कई बार नशा मुक्ति केंद्र में हुआ इलाज: जानकारी मिली है कि 15 दिन पहले भी महिला नशा मुक्ति केंद्र से आई थी। उसके बाद तीन दिन से घर से लापता थी। परिजनों को कहना है नशे की हालत में वह घर से एक-दो दिन गायब होने के बाद वापस आ जाती थी। महिला की एक छोटी बहन है, जो उसके बच्चे का पालन पोषण कर रही है। पिता स्कूल का ऑटो चलाता है।

महिला की मां ने पुलिस पर लगाए सनसनीखेज आरोप: महिला की माता ने आरोप लगाया कि चून्ना भट्ठा इलाके में बड़े धड़ल्ले से स्मैक बिकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई है। वह कई बार स्मैक बिकने की सूचना पुलिस को दे चुकी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

एसएसपी ने नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका जताई: देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। प्रथम दृष्ट्या में महिला की मौत नशे के ओवरडोज से होनी लग रही है।

 

5 दिन में 3 महिलाओं की हत्या हुई थी: बताते चलें कि देहरादून में जनवरी के अंदर और फरवरी की शुरुआत में 5 दिन के अंदर 3 महिलाओं का मर्डर हो चुका है। सबसे पहले 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में 18 साल की छात्रा की निर्मम हत्या हुई थी। हत्यारे ने छात्रा की उंगलियां, नाक और गला काट दिया था। इसके बाद भारी पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया था।

31 जनवरी को ऋषिकेश के शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में घर में अकेली रहने वाली एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। लोगों ने हमलावरों को भागते देखा था। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। महिला पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर की रहने वाली थी। फिलहाल वो ऋषिकेश शिवाजी नगर में किराए पर रहती थी, हालांकि बाद में आरोपी गिरफ्तार हो गया था।

2 फरवरी को देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी। बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button